'महिलाओं की यौन इच्छाओं' जैसे 4 विवादों पर स्वरा भास्कर झेल चुकी हैं कड़ी निंदा, सुननी पड़ी थी खरी-खोटी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

आज बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Swara Bhaskar का Birthday है। स्वरा को इंडस्ट्री में आए अभी कुछ ही साल हुए हैं लेकिन उन्होंने आते ही फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। वह जितनी फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर जानी जाती हैं उतने ही उनके विवाद भी मशहूर हैं। हर मामले पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। तो आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं स्वरा की जिंदगी के सबसे बड़े विवाद...

 

birthday-special-swara-bhaskar-top-4-controversies

भाजपा पर निशाना साधा

स्वरा भास्कर ने हाल में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने कहा, 'इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे। नहीं, न? इसका जवाब है नहीं।'

 

swara-bhaskar-top-4-controversies

 

भारतीय सैनिकों को कहा 'बेवकूफ'

स्वरा सेना पर विवादित बयान दे चुकी हैं। दरअसल. कुछ वक्त पहले स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई और मुद्दो पर हैशटैग के साथ ट्वीट किया था। इनमें मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे बड़े मुद्दों शामिल थे। एक्ट्रेस ने इसपर ट्वीट किया था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया ट्रोल हो गई थीं। स्वरा ने भारतीय सैनिकों को 'बेवकूफ' तक कह डाला था। इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी किया था।

swara-bhaskar-controversies

महिलाओं की यौन इच्छाओं पर छिड़ी बहस

'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में एक बोल्ड सीन के कारण स्वरा भास्कर ट्रोल हो गई थीं। इसपर स्वरा ने कहा था, ‘वीरे दी वेडिंग’ में बोल्ड सीन के लिए उन्हें ट्रोल किया जायेगा लेकिन उन्हें यह भी लगा कि इससे महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में विमर्श शुरू होगा। यह विषय भारतीय समाज और फिल्मों में अछूत माना जाता है। मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। इस सीन से लोगों को धक्का लगेगा। कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे। मैं कुछ मामलों में काफी उदार विचार रखती हूं, राजनीतिक मामलों पर अपने विचार रखती हूं, इसलिए लोग मुझ पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है।'

'पद्मावत' के जौहर सीन पर उठाया सवाल

फिल्म 'पद्मावत' में जौहर वाले सीन को लेकर भी स्वरा काफी ट्रोल हुईं थीं। स्वरा ने इस सीन को लेकर कहा था, 'क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मौत के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।'

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment