लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। इसके बाद से ही अर्जुन और गैब्रिएला के फैंस बधाई दे रहे है। साउथ अफ्रीका से ग्रैबिएला के माता-पिता भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान गैब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल भी थे। कल यानी बुधवार को ग्रैबिएला को अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार सुबह भी अर्जुन और ग्रैबिएला एक साथ नजर आए।
Congratulations @rampalarjun on the arrival of your bundle of joy! God bless! ❤️ pic.twitter.com/vWsPGMfLGY
— Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) July 18, 2019
अर्जुन को बॉलीवुड से बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। बता दें कि अर्जुन की पहली पत्नी मेहर से उन्हें दो बेटियां है। मेहर से अलग होने के बाद भी अर्जुन अक्सर अपनी बेटियों के साथ घूमते-फिरते नजर आते है। यहां तक की दोनों बेटियों और मेहर भी अर्जुन और गैब्रिएला के रिश्ते से खुश है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss