अर्जुन कपूर संग शादी पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, अरबाज खान के लिए कही ये बात

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आए दिन खबर सामने आती रहती हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को लेकर संकेत दे चुके है। मलाइका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान उनके साथ अपनी बहन अमृता अरोड़ा भी थी। जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाजा खान के बारे में बात की है।

 

Malaika Arora

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया कि अफवाहें और अटकलें कुछ ज्यादा ही सामने आने लगीं। खासकर शादी की बातें भी की जाने लगीं। तब उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि अभी वे और अर्जुन किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। शादी की बात पर मलाइका ने कहा कि सब इतनी जल्दी में क्यों हैं? यह जब होनी होगी, तब हो जाएगी।"

Malaika Arora

अरबाज के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि रिश्ते रातोंरात नहीं बनते। इन्हें बनने में एक समय अवधि लगती है। ये सबके लिए खास और व्यक्तिगत होते हैं। आप इन्हें ऐसे ही नहीं तोड़ सकते। अरबाज कोई ऐसे इंसान तो नहीं है, जिन्हें वो यूं ही जानते हों। आखिर वो मेरे बेटे के पिता हैं। उन्हें उपेक्षित, नजरअंदाज या दफन नहीं किया जा सकता।

Malaika Arora

हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर साथ में वेकेशन पर गए। दोनों स्टार्स ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की। हालांकि,किसी ने भी जगह का नाम नहीं बताया है कि वे आखिर कहां वेकेशन पर गए हुए हैं। लेकिन फोटो से लग रहा है कि दोनों ही समुद्र के किनारे काफी मस्ती कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने बादल और पानी की फोटो शेयर की है तो वहीं अर्जुन कपूर ने खुद की पहाड़ों और पानी के साथ फोटो शेयर की है।

Malaika Arora

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment