लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। सब टीवी के कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों घर घर की पहचान बन चुका है जिसके सात इनके किरदार भी अपनी एक कास पहचान बनाते हुये मशहूर होते जा रहे है। इऩ्ही किरदारों में एक मुनमुन दत्ता बबीता जी का किरदार निभाकर आज घर-घर की पहचान बन चुकी हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म आज ही के दिन 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। खबरों के मुताबिक मुनमुन दत्ता बॉलीवुड के एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।
पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनमुन मुंबई आ गई थीं। और यहां से उनकी रूख साल 2004 में उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से की थी। इसके बाद वो साल 2006 में कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई थीं। मुनमुन डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 11 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।

साल 2008 में ही मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी।
मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था। इसके बाद अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था। इस केस में टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने गवाही दी थी। डॉली के अनुसार अरमान हमेशा मुनमुन के साथ गलत व्यवहार करते थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss