अबकी बार इस अंदाज में गणेश चतुर्थी मनाएंगे बॉलीवुड सेलेब्स, दुनियाभर में हो रही है तारीफ, खुद के हाथों से...!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में हर साल की तरह इस साल भी गणपति उत्सव ( Ganesh Chaturthi 2019 ) की धूम देखने को मिल रही है, लेकिन पिछले सालों के मुलाबले हटकर। इस बार सेलेब्स लोगों से इको-फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। मिट्टी से बनी मूर्तिया की बजाय पीओपी से बनी प्रतिमाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचातीं। इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं पानी में जल्दी घुल जाती हैं। ऐसे में ना पानी दूषित होता है और ना ही कोई बीमारियां फैलने का डर रहता है।

Riteish Deshmukh And Karan

इको-फ्रेंडली गणपति बप्पा का इस्तेमाल
अभिनेता रितेश देशमुख और टीवी अभिनेता करण वाही ने अपने हाथों से मिट्टी की गणेशजी की मूर्ति बनाई हैं। दोनों अभिनेता ने गणपति की मूर्ति की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

गणेशोत्सव बी-टाउन की कई हस्तियों के बीच काफी अधिक मशहूर है। सलमान खान और उनके परिवार, कपूर परिवार, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित और मनीष पॉल सहित कई स्टार्स हर वर्ष गणेश चतुर्थी मनाते है। ये हस्तियां पर्यावरण के अनुकूल समारोहों के लिए भी समर्थन करती हैं, ताकि पर्यावरण दूषित ना हो।

salman khan

आरके स्टूडियो के गणपति
इस वर्ष भले ही आरके स्टूडियो के बंद हो जाने के कारण गणपति का उत्सव ना मने। लेकिन हर साल आरके स्टूडियो में धूमधाम से गणपति का त्योहार मनाया जाता था और पूरा कपूर परिवार इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लेता था।

shilpa shetty

खुद करते हैं आरती
गणपति उत्सव की बात करें तो सलमान खान के घर के गणपति काफी मशहूर हैं। तीन दिन पहले ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में रौनक और धूमधाम रहती हैं। जितनी शान से गणपति का स्वागत किया जाता है उतनी ही शान से उनकी विदाई भी की जाती है। सलमान ही नहीं ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान और संजय दत्त जैसे कई स्टार्स भी गणपति महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment