शाहरुख खान ने बताया क्यों बनाते हैं रात के 2 बजे इटैलियन पास्ता? वीडियो वायरल

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह खान फिल्मों से काफी वक्त से दूर हैं लेकिन वो अपनी फैमली के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख पत्नी गौरी खान और अबराम के साथ अलीबाग में टाइम बिताते हुए दिखाई दिए थे। याद हो इसी साल मई में शाहरुख ने अमेरिकन होस्ट डेविड लेटरमैन के शो के लिए शूट किया था। इस शो को शाहरुख के घर पर भी शूट किया था। अब इसी शो का ऑफिशियल वीडियो सामने आया है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

अमेरिकन होस्ट डेविड लेटरमैन का शो माई नेक्सट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन (My Next Guest Needs No Introduction) का एक एपिसोड कल यानी 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। ये शो इसलिए खास है क्योंकि इसमें हैं शाहरुख खान। इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमे शाहरुख इटैलियन फूड बनाना सीख रहे हैं। दरअसल ये पास्ता शाहरुख अपने बच्चों के लिए बना रहे हैं। शाहरुख ने बताया कि उनके बच्चों को सुबह 2-3 के बीच बजे पास्ता चाहिए होता है। तब किंग खान उन्हें पास्ता बनाकर खिलाते हैं। फैंस को शाहरुख का ये नया वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

[MORE_ADVERTISE3]

बता दें कि डेविड के इस शो में शाहरुख अपनी पर्सनल और प्रोफेशन्ल लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान का फिल्म बिजिल में काम करने की बात भी सामने आई थी। फैंस बेसब्री से शाहरुख को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। 2 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे है उम्मीद है कि बादशाह खान उस दिन कोई बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। इस बार शाहरुख अपना बर्थडे काफी सिंपल तरीके से मनाएंगे। वो फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर चिल करेंगे। हर बार कि तरह शाहरुख के घर मन्नत के बाहर 2 नवंबर को फैंस की भीड़ जरुर जमा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment