लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। लॉलीपॉप लागेलू’ गाने वाले सिंगर पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं। उनके सुर्ख़ियों के आने के पीछे उनका नया गाना है। जिसका नाम 'बदनाम कर दोगी' है। इस गाने को 26 अक्टूबर को यूट्यूब (Bhojpuri songs you tube) पर रिलीज किया गया था। मजह 48 घंटे में इस सुपरहिट गाने को 22 लाख लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही पवन के फैंस इस पर जमकर कमेंट और शेयर भी कर रहे हैं।
[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]
दरअसल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) कुछ दिनों से विवादें से घिरे हुए थे। उनकी ही हीरोइन अक्षरा सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद से पवन मीडिया से बचकर रहने लगे थे। लेकिन अब उन्होंने फिर से घमाकेदार वापसी की है। इस बार वो अक्षरा सिंह को टारगेट कर के ही गाना बना डाला है। इस सॉन्ग को पवन सिंह के साथ-साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। जिसके बोल हैं, 'बदनाम कर दोगी' । इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है और इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
[MORE_ADVERTISE3]बताते चलें पवन सिंह पर अपनी को-स्टार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पवन ने नशे की हालत में अक्षरा सिंह के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद अक्षरा सिंह ने उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अक्षरा सिंह ने पवन पर जान से मारने की धमकी देने और प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss