बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान का नाम लिखने पर ऋषि कपूर ने किया ये कमेंट, गौरी से कहा अच्छा हुआ

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अलग-अलग तरीके से किंग खान को विश किया। इसी कड़ी में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भी शामिल हैं। शाहरुख के बर्थडे के दिन पहली बार दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर उनका नाम लिखकर उन्हें विश किया गया। ऐसा पहली बार किसी बॉलीवुड एक्टर के लिए किया गया। जिसपर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी।

[MORE_ADVERTISE1] [MORE_ADVERTISE2]

ऋषि कपूर ने लिखा- मेरे लिए ये बहुत कमाल की बात है। शाहरुख ने अपने शरुआती दिनोें में मेरे साथ फिल्म दिवाना से करियर की शुरुआत की। और अब उन्हें इस शिखर पर देखना बहुत आनंददायक और तारीफ के काबिल है। शाहरुख आपने भारत को गौरवान्वित किया है। (अच्छा हुआ ना गौरी ऊपरवाले ने तुम्हारी नहीं सुनी lol) Belated Birthday। इस तरह ऋषि कपूर ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी।

[MORE_ADVERTISE3]

बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर दुबई के बुर्ज खलीफा में रोशनी से उनका नाम लिखा गया था। इसके साथ एक शानदार फाउंटेन शो भी हुआ जिसके बैकग्राउंड में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'धूम ताना ताना..' बजाया गया। यंहा कई पर्यटक मौजूद थे जिन्होंने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। शाहरुख खान दुबई पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। शाहरुख ने इसका शुक्रिया भी अदा किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment