लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की जानी मानी गायिका चिन्मयी श्रीपदा अपने बयानों कि वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिंगर का एक ट्वीट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के चलते चिन्मयी को ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके बाद गायिका ने इन ट्रोल को चेतावनी देते हुए एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं हर उस शख्स को ब्लॉक कर दूंगी जो भी इस मुद्दे का मजाक उड़ाएगा।'
[MORE_ADVERTISE1]क्या है मामला-
दरअसल, इन दिनों एक स्विगी के एक डिलीवरी ब्वॉय का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। इस ट्वीट में डिलीवरी ब्वॉय ने लिखा कि, एक महिला उनके सामने गलत तरीके से कपड़े पहने हुए सामने आईं, जो बहुत ही गलत लग रहा था। इस ट्वीट के बाद लोग डिलीवरी ब्वॉय को लेकर कई अन्य ट्वीट किए गए इनमें से एक ट्वीट चिनमयी का भी था।
[MORE_ADVERTISE2][MORE_ADVERTISE3]The kinda responses for the tweet on a woman wearing a shawl - if you understand/ read Tamizh, should give you an idea of how things are around here.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) November 24, 2019
Some believe a woman not wearing a Dupatta = nudity and invitation to rape.
Of course Twitter doesnt find this tweet abusive :) pic.twitter.com/CU0tsjEwz4
अपने काम से काम रखें डिलीवरी ब्वॉय
डिलीवरी ब्वॉय के ट्वीट पर चिन्मयी श्रीपदा ने स्विगी को सलाह देते हुए लिखा, स्विगी क्या आप अपने कर्मचारियों को कह सकते हैं कि वो सिर्फ अपने काम से काम रखें। आपको एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला के घर पर कहा कि उसे घर पर भी शॉल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका क्या मतलब है, क्या तमीज भी हमें ही उनको सिखानी पड़ेगी।' ये होते कौन हैं बताने वाले कि क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। वो भी हमारे घर पर।'
इंस्टाग्राम पर भी किया पोस्ट
चिनमयी ने ट्वीट के बाद इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ' जो आदमी महिलाओं की छाती को घूरते हैं, ऐसा लगता है कि बचपन में उन्हें ठीक से स्तनपान नहीं कराया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss