लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एक्स-कंटेस्टेंट का आना लगातार बना हुआ है। अब दर्शकों के लिए एक नया सरप्राइज आने वाला है। इस बार का बिग बॉस मोस्ट इंटरटेनिंग शो बना हुआ है। अब शो के मेकर्स तड़का लगाने के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) को घर में लाने जा रहे हैं। गौतम गुलाटी की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है, उन्होंने अपनी एंट्री की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
Bigg Boss s 13: सिद्धार्थ ने रश्मि को आखिरी बार फोन पर कही थी गंदी बात, नंबर ब्लॉक करने की आ गई थी नौबत
खबर के मुताबिक, गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) बिग बॉस के घर में जाकर कंटेस्टेंट्स को फैन्स के मैसेज देंगे। हालांकि उनके आने के बाद शो में और भी कई नए ट्विस्ट आ सकते हैं। वहीं इस बार कैप्टेंसी टास्क में काफी हंगामा हुआ। टास्क के दौरान घर को मंगल ग्रह बनाया गया। दरअसल, इस मंगल ग्रह पर घरवालों को पानी ढूंढकर उसे बचाना था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss