लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने अभी हाल ही में अपना 63वां जनमदिन सेलिब्रेट किया है । इतनी उम्र हो जाने के बाद अनिल कपूर(Anil Kapoor) आज के युवा स्टार्स को फेल करने में पीछे नही है। उनकी फिटनेस के आगे आज के युवा टिक नही पाते। ऐसे में हर कोई बस यही जानना चाहता है कि वो इस उम्र में भी इतने यंग कैसे दिखते हैं। उनकी इस जंवा उम्र के देखकर कई मौकों पर उनसे ये सवाल किया जा चुका है कि वो कैसे खुद को मेंटेन करते हैं। हमेशा अनिल इस सवाल का जवाब मुस्कुराकर टाल देते हैं। लेकिन इस बार उन्होनें अपने आप को जवं बनाये रखने के राज का खुलासा किया है। इतना ही नहीं ये राज उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ भी साझा किया है।
बात करें अनिल कपूर के फिल्मी करियर की तो उनका साल 2019 फिल्मों के नाम रहा है। साल की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से की थी। इसके बाद वो फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे। हाल ही में अनिल फिल्म पागलपंती में भी आए थे। गौरतलब है कि अनिल के लिए साल 2020 भी खाली नहीं रहने वाला। 14 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक भी उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss