लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान शो में एंट्री करने के बाद जहां एक ओर रश्मि देशाई के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए थे तो वही दूसरी ओर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ की गई धोखाधड़ी का ममला भी सामने आया हैैै। अरहान खान का नाम इस हफ्ते घर से बेघर होने के नॉमिनेटेड किया गया हैं। हालांकि, अरहान अभी इस शो से आउट नहीं होना चाहते हैं, लेकिन घर के बाहर कोई एक ऐसा शख्स है जो उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
क्यों बढ़ सकती हैं अरहान खान की मुश्किलें?
बता दें कि ये इतजार करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ हैं। दरअसल, खबरें ये सुनने को मिल रही हैं कि इस हफ्ते अरहान खान का सफर शो में खत्म हो सकता है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अब उनके बाहर आने का इंतजार कर रही हैं, ताकि वो अरहान खान को कानूनी बात से अपने सभी सवालों का जवाब ले सकें।
जानकारी के अनुसार एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने कहा- मैं उसे छोड़ूंगी नहीं। उसे मेरे सभी सवालों के जवाब देने होंगे और मेरे पैसे वापस करने होंगे। वरना मैं उसपर पुलिस की मदद से एकशन लेना शुरू कर दूंगी। अभी मैंने होल्ड पर रखा है, लेकिन अब और नहीं।
बता दें कि अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने पैसा लेने और ठगने जैसे कई बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन बिग बॉस के घर में होने की वजह से वो अरहान से बात नहीं कर पाई थीं। अरहान के बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss