लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॅालीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor ) ने पिछले साल 'धड़क' ( dhadak ) से अपने कॅरियर की शुरुआत की।फिल्म में अपनी शानदार पॅर्फार्मेंस के बाद अब एक्ट्रेस के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लग गए हैं। गुंजन सक्सेना ( Gunjan Saxena ) की बायोपिक की शूटिंग खत्म कर चुकी जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'मिस्टर लेले' ( mr lele ) में वरुण धवन ( Varun Dhawan ) के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।
जाह्नवी ने कियारा को किया रिप्लेस
इन दिनों एक्ट्रेस दोस्ताना के सीक्वल पर कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं और इसी बीच उन्हें मिस्टर लेले में वरुण धवन के साथ रोल ऑफर किया गया है। इस फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लीड रोल ऑफर किया गया था। डेट इश्यूज के चलते कियारा इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं और अब यही किरदार जाह्नवी को ऑफर किया गया है।
जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो गुंजन सक्सेना में वह एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं और जाह्नवी इस रोल में जच रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss