लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का 100वां एपिसोड काफी मजेदार होने जा रहा है। 100वें एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) का प्रमोशन करते नजर आने वाले हैं। लेकिन इस शो पर गेस्ट बनकर नजर आने वाले अक्षय शो के कलाकारों की जमकर बेइज्जती करते दिखने वाले हैं। अक्षय इस शो में सिर्फ अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) और कपिल शर्मा ही नहीं, बल्कि कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की भी बेइज्जती करते नजर आएंगे।
अक्सर इस शो में पहुंचने वाले गेस्ट को कृष्णा अपनी अनोखी-अनोखी मसाज से खूब हंसाते हैं. लेकिन इस बार अक्षय कृष्णा को 'मामा मसाज' देते हुए नजर आएंगे। इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय, कृष्णा अभिषेक को उनके मामा गोविंदा का नाम लेकर चिढ़ाते हुए नजर आएंगे। अक्षय इस प्रोमो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, ''भांजा मसाज', भांजा मसाज में एक मामा होता है, जो मेहनत करता है। फिल्म इंडस्ट्री में एक नाम बनाता है। उसके बाद एक चुस्त भांजा आता है, जो मामा का नाम ले-ले कर लोगों से पैसे लूटता है.' मसाज का कुछ ऐसा उदाहरण सुनकर पहले तो कृष्णा अपना मुंह छिपाते हैं और फिर खुलकर हंसते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि 100वें एपिसोड के इस जश्न में 'गुड न्यूज' (Gud Newwz) की पूरी स्टारकास्ट शो पर पहुंचेगी। शो की झलकियां पहले से ही इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। अक्षय कुमार इस शो में कपिल शर्मा समेत पूरी टीम का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आने वाले हैं. वहीं करीना कपूर को लेकर भी कपिल की दीवानगी साफ नजर आ रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss