प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग से लेकर ड्रग्स तक, बॉलीवुड की 2019 में हुई 8 बड़ी कंट्रोवर्सी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) में जहां रोमास लड़ाई झगड़े की खबरों से यहां का माहौल हमेशा गर्म रहता है। तो वही कुछ ऐसी बाते हो जाती है जो चर्चे काै विषय बन जाती है। आज हम आपको बताते हैं कि 2019 की वो विवादित (Controversy) खबरें जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
ऐश्वर्या से जुड़ा मीम शेयर कर विवादों में आ गए थे विवेक
लोकसभा चुनावों के दौरान विवेक ओबरॉय ने एक्जिट पोल को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होनें ऐश्वर्या राय की जिंदगी की तुलना एक्जिट पोल से करते हुए दिखाया गया था। इस मीम को देखने को बाद लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ओबेरॉय से इस मामले में महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर सहित कई लोगों उनकी काफी आलोचना की थी इसके बाद विवेक ने मीम को सोशल मीडिया से हटा लिया था और माफी मांगी थी

karan_jauher.jpg

करण जौहर की सबसे विवादित पार्टी
करण जौहर ने अगस्त में एक पार्टी रखी थी इस पार्टी में कई बड़े स्टार्स सम्मलित हुए थे। लेकिन जब इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया तो इसमें कई स्टार्स पर आरोप लगाया गया कि वे ड्रग्स के नशे में थे। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, मीरा कपूर आदि कई सेलेब्स थे, सबको बाद में सफाई देनी पड़ी थी।

priyanka-chopra-nick-and-madhu-chopra.jpeg

प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग वाली तस्वीर पर बवाल
प्रियंका चोपड़ा ने दीवाली पर एक वीडियो जारी किया था कि उन्हें अस्थमा है और उनके जैसे लोगों को दिक्कत न हो इसलिए पटाखे न जलाएं। फिर वहीं दूसरी ओर उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीर सामने आई थी। जिसमें निक और प्रियंका के साथ मां मधु चोपड़ा भी सिगरेट के साथ दिख रही थीं। यूजर्स ने प्रियंका को स्मोक करने और उनकी सेहत के बारे में मज़ाक करने को लेकर ट्रोल किया था


जायरा वसीम ने 'धर्म' का नाम लेकर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने एक पोस्ट कर अपने धर्म को कारण बताते हुए एक्टिंग को हमेशा के लिए छोड़ने की बात कही थी। लेकिन कुछ समय के बाद वह अपनी बात से फिर पलट गई थीं और कहा था कि ये पोस्ट उन्हीं ने शेयर किया। इसके बाद कमाल आर खान, रवीना टंडन और पायल रोहतगी जैसे सेलेब्स ने जायरा पर निशाना साधा था। कमाल ने कहा था कि वह ड्रामा गर्ल हैं। यह पब्लिसिटी पाने के लिए किया।

ऋतिक की बहन सुनैना ने जब कहा- मैं कंगना का सपोर्ट करती हूं
अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रानौत के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। इस मामले ने तब एक बार फिर आग पकड़ ली थी जब ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने घरवालों से झगड़े के बाद ट्विटर पर लिखा था कि मैं कंगना रानौत का सपोर्ट करती हूं।

करण जौहर के शो में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बड़ा खुलासा
करण जौहर का शो अपने बेबाक सवालों और जवाबों के लिए जाना जाता है। इसी शो के दौरान जब क्रिकेटर राहुल और हार्दिक पांड्या इस शो में आए थे। तब करण के सवालों का जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या ने अपने लव रिलेशंस पर खुलकर बात की थी, जिसके बाद करण जौहर, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवादों में आ गए थे. महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के चलते तीनों पर जोधपुर में केस भी दर्ज हो गया था।यहां तक कि बीसीसीआई ने भी हार्दिक और राहुल के निलंबन का फैसला लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment