तैमूर अली खान ने काटा तीसरा बर्थडे केक, पार्टी में झूला झूलते दिखे.. देखें Inside Photos और Videos

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | इंटरनेट सेंशन बने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज यानी 20 दिसंबर को है जन्मदिन। तैमूर उन स्टारकिड्स में से हैं जो मीडिया के कैमरे में हर रोज़ कैद होते हैं। फैंस तैमूर की एक झलक के लिए हर पल बेकरार रहते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी खबर खूब लाइमलाइट बटोरती है। तैमूर के जन्मदिन पर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने खास तैयारियां की हुई हैं। इस बार तैमूर ने करीना से दो केक मांगे- एक पहला हल्क और दूसरा सांता क्लॉज़। बीते दिन तैमूर ने पार्टी में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनके जन्मदिन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

पार्टी से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में वो अपने दोस्तों के साथ झूला झूलते हुए दिखाई दिए। लेकिन वो थोड़े परेशान नज़र आ रहे थे। तो कभी अचानक बहुत खुश होते हुए दिखाई दिए। तैमूर की ये Mood Swings वाली फोटोज़ फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। वहीं बर्थडे पार्टी में तैमूर ने ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था। करीना (Kareena Kapoor) ने पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस और और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ग्रे टी-शर्ट पहन रखी थी।

taimur-ali-khan-pre-birthday-celebrations-4-1576764315.jpgtaimur-ali-khan-pre-birthday-celebrations-2-1576763251.jpg

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बर्थडे पार्टी में पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन मौजूद रहे। इसके अलावा करण जौहर (Karan Johar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जिनेलिया डीसूजा बच्चों के साथ पहुंचे थे। तैमूर की छोटी बहन इनाया खेमू (Inaaya Khemu) ने ऑफ-व्हाइट फ्रॉक में भी सबका ध्यान खूब खींचा। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी और तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था।

taimur-ali-khan-pre-birthday-celebrations-10-1576763309.jpgtaimur-ali-khan-pre-birthday-celebrations-8-1576763294.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment