लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स व पुलिस के बीच हुई हिंसा को लेकर लगातार बॅालीवुड इंडस्ट्री की हस्तियां रिएक्ट कर रही हैं। इसी बीच एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी। लेकिन उनका रिएक्शन उन्हीं पर भारी पड़ गया।
इस ट्वीट को यूजर्स कन्फ्यूज हो गए और पूछने लगे कि 'भाई कहना क्या चाहते हो।' वहीं, दूसरे यूजर ने तुरंत बताया कि भारत नहीं बल्कि ट्यूनीशिया दुनिया का सबसे युवा लोकतंत्र है। स्टार की इस गलती को कई यूजर्स ने पकड़ा और उन्हें भारत को दुनिया सबसे युवा लोकतंत्र बनाने के लिए ट्रोल कर दिया।
गौरतलब है कि ऋतिक की इस साल दो फिल्में 'सुपर 30' ( Super 30 ) और 'वॉर' ( war ) रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss