अस्पताल से भाग सकती हैं कोरोना पॉ़जिटिव कनिका कपूर, तैनात किए गए एक्सट्रा गार्ड

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) लगातार सभी को परेशान करने से बाज नहीं आ रही हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले से ही लोगों में डर बना हुआ है। कनिका की लापरवाही के चलते उन्हें लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है, उसके बाद भी वो बचकानी हरकतों को करती नजर आ रही हैं। खबर के मुताबिक, लखनऊ के जिस अस्पताल में कनिका का इलाज चल रहा है वहां डॉक्टर्स को उनके भागने का खतरा सताने लगा है। कनिका डॉक्टर्स को बिल्कुल भी कॉपरेट करती हुई नहीं नज़र आ रही हैं इसीलिए डॉक्टर्स का कहना है कि वो अस्पताल से भाग सकती हैं।

डॉक्टर्स को कनिका कपूर के भागने का डर

लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का इलाज किया जा रहा है। कनिका के रवैये को देखते हुए उनके आसपास एक्सट्रा गार्ड लगा दिए गए हैं। डॉक्टर्स को डर है कि कहीं कनिका असपताल से भाग कर और लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) ना फैला दें। अस्पताल के मुताबिक, कनिका को बेस्ट सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन वो अपने नखरे दिखाने पर आतुर हैं। कनिका अस्पताल में अपना स्टार ऐटिट्यूड छोड़ नहीं पा रही हैं जिसके चलते डॉक्टर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अस्पताल के किचेन से ग्लूटेन फ्री डाइट दी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment