लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

कोरोना वायरस coronavirus महामारी के चलते दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। इस वायरस से बचने के लिए सेलेब्स सहित लोगों को खुद को घर के आइसोलेशन में कैद कर रखा है। सरकार भी इस वायरस को रोकने के लिए भरसक प्रयास करने के साथ ही जागरुकता अभियान चला रही है। खुद भारत के पीएम नरेन्द्र ने देश के नाम संबोधन में इससे बचने की सलाह दी है। इस बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra भी लगातार वीडियो शेयर कर लोगों को जागरुक कर रही हैं।

इस समय प्रियंका Priyanka और उनके पति निक जोनस Nick Jonas दोनों घर के आइसोलेशन में कैद हैं। दोनों ने पिछले 10 दिनों से घर के बाहर कदम नहीं रखा है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों लगाातर पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये दोनों ना सिर्फ लोगों को जागरुक कर रहे हैं बल्कि अफवाहें ना फैलाने की अपील करते भी दिख रहे हैं। अब एक बार फिर निक जोनस ने प्रियंका के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रियंका और निक का देश को संदेश
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में निक जोनस कह रहे हैं-'मुझे पता है कि ये समय हर किसी के लिए मुश्किल है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी कुशल हैं। मैं आप तक अपनी पॉजिटिव एनर्जी भेज रहा हूं। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका कहती हैं 'हमें एक-दूसरे का ध्यान रखना है। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित हैं।' हालांकि, ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी प्रियंका कई वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं।
ऐसे टाइम पास कर रही हैं प्रियंका
प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ क्वारनटीन के साथ अच्छा समय बिता रही हैं। उन्होंने अपने पेट डॉग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वे काफी खुश नजर आ रही थीं। प्रियंका का वो अदांज लोगों को खूब पसंद आया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss