प्रियंका चोपड़ा महामारी के बीच घूमती नजर आईं, फोटो हुई वायरल

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) कोरोनावायरस महामारी के बीच घूमती नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार में बैठकर खिड़की के बाहर देखती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, वांडरलस्ट। प्रियंका लॉकडाउन के बीच बाहर काम करने में व्यस्त हैं, और उन्होंने हाल ही में साझा किया कि उन्हें पुश-अप्स करना पसंद है, खासकर जब उनके पति पॉप स्टार निक जोनास भी इसमें शामिल होते हैं।

priyanka chopra

प्रियंका को पीठ पर बिठाकर निक ने लगाए पुशअप्श

प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka chopra) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पति निक जोनास की पीठ पर चढ़कर बैठी हैं और निक पुशअप्स कर रहे हैं। निक का कहना है ये उनके फेवरेट एक्सरसाइज है। आपको बता दें कि यह कपल मस्ती करते हुए ऐसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।

Priyanka chopra

फैंस को पसंद आई फोटो
सोशल मीडिया पर प्रियंका-निक की इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इसपर कमेंट करते हुए अपनी राय दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- तुम दोनों ऐसे बहुत क्यूट लग रहे हो आपको बता दें, कुछ वक्त पहले ही प्रियंका-निक के घर में एक नया मेहमान आया है। इनका नाम रेस्क्यू डॉग पांडा है। ये नाम प्रियंका ने खुद उसे दिया है। प्रियंका और निक के पास इसके पहले दो डॉग जीनो और डायना थे. अब उन्होंने पांडा को अडॉप्ट कर लिया है।

Priyanka chopra

वर्कफ्रंट
अभिनय की बात करें, तो प्रियंका द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविंद अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

priyanka chopra

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment