इन 10 सेलेब्स कपल ने खाई प्यार की कसमें, कर ली सगाई, पर शादी से पहले तोड़ दिया रिश्ता

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। एक-दूसरे को समझना, डेट करना और फिर सगाई के माध्यम से रिश्ता आगे बढ़ाने की सोचकर, अचानक रिलेशन तोड़ देना, किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के असल जीवन में भी हुआ है। आइए जानते हैं किन सेलब्स ने प्यार की कसमें खाकर बीच राह में ही तोड़ दी सगाई और कर लीं राहें जुदा-


सलमान खान और संगीता बिजलानी

eng_but_not_marry_salman.png

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने करीब एक दशक तक डेट किया था। सलमान की बॉयोग्राफी 'बिइंग सलमान' के अनुसार, दोनों ने 1995 में शादी करने का सोचा। शादी के कार्ड्स से लेकर सबकुछ फाइनल हो चुका था। हालांकि बाद में संगीता को सलमान और सोमी अली के रिलेशन के बारे में पता चला और उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। बाद में, सलमान ने 'कॉफी विद करण' शो में माना कि संगीता ने उन्हें चिट करते पकड़ लिया था। बावजूद इसके आज भी दोनों के संबंध अच्छे हैं।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

eng_but_not_marry_akshay.png

अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने कई हिट फिल्में साथ में दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने एक मंदिर में गुपचुप सगाई कर ली थी। हालांकि इसे सार्वजनिक इसलिए नहीं किया अक्षय मानते थे कि इससे उनके करियर को नुकसान पहुंचेगा। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने एक्टर के अन्य अफेयर्स के बारे में सुना और सगाई तोड़ दी।

यह भी पढ़ें : जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को किया बुरी तरह इग्नोर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

eng_but_not_marry_abhishek.png

अमिताभ बच्चन के साल 2002 में 60वें जन्मदिन पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सगाई की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि अगले ही साल दोनों का ब्रेकअप हो गयां बताया जाता है कि इसकी वजह दोनों की माताएं, जया और बबीता, थीं। कहा जाता है कि बबीता शादी से पहले आर्थिक सुरक्षा को लेकर कोई एग्रीमेंंट करवाना चाहती थीं। इस बात से जया नाराज हो गईं और सगाई तोड़ दी गई।

कुमार गौरव और रीमा कपूर

eng_but_not_marry_kumar_gaurav.png

राज कपूर और राजेंद्र कुमार एक जमाने में बेस्ट फ्रेंड्स थे। राज कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी रीमा की शादी राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव से हो। दोनों की सगाई कर दी गई। हालांकि बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया। कहा जाता है कि कुमार गौरव ने उनकी फिल्म 'लव स्टोरी' की कोस्टार विजेता से पहले ही संबंध बना रखे थे। ये जानकारी सामने आने के बाद कुमार गौरव और रीमा की सगाई तोड़ दी गई।

यह भी पढ़ें : सलमान खान संग हुई लड़ाई के बाद काला चश्मा पहने चोट को छुपाते हुए नज़र आईं थीं ऐश्वर्या राय

करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट

eng_but_not_marry_karan_singh.png

वर्तमान में एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर साल 2004 में एक्ट्रेस बरखा बिष्ट के साथ रिलेशन में थे। दोनों की मुलाकात 'कितनी मस्त है जिंदगी' के सेट पर हुई और डेटिंग भी शुरू हो गई। दोनों ने इसी साल सगाई कर ली। हालांकि बाद में बरखा को करण पर शक होने लगा और उन्होंने एक्टर पर चीटिंग का आरोप लगाया। साल 2006 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

eng_but_not_marry_vivek_oberoi.png

साल 2000 में, एक्टर विवेक ओबेरॉय और मॉडल गुरप्रीत गिल के प्यार के चर्चे पॉपुलर थे। दोनों की शादी की तैयारियां हो चुकी थीं। कहा जाता है कि जब विवेक को जबरदस्त सफलता मिली, तो उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं और दोनों के रास्ते अलग हो गए। बाद में विवेक ने ऐश्वर्या राय को डेट किया। हालांकि ये रिलेशन भी 2003 में खत्म हो गया।

नील नीतिन मुकेश और प्रियंका भाटिया

eng_but_not_marry_neil_nitin.png

नील नीतिन मुकेश ने डिजाइनर प्रियंका भाटिया को डेट किया था। यह उनके करियर का शुरूआती दौर था। कहा जाता है कि नील अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे और इसी कारण अपनी मंगेतर से रास्ते अलग कर लिए।

रोमित राज और शिल्पा शिंडे

eng_but_not_marry_shilpa.png

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और 'बिग बॉस' फेम रोमित राज ने साल 2009 में सगाई कर ली थी और शादी करने वाले थे। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को अचानक खत्म कर दिया। करीब 7 साल बाद, शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा,'मैं बीते हुए समय को कुरेदना नहीं चाहती। लेकिन इतना ही कहना चाहूंगी कि आदमी का पत्नी से ये उम्मीद रखना गलत है कि वह अपने पैरेंट्स से सारे रिश्ते तोड़ ले।'

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

eng_but_not_marry_upen_patel.png

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' सहित कई रियलिटी शोज में साथ में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। 'नच बलिए' में ही दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी। बाद में उनकी सगाई टूट गई। करिश्मा ने बाद में खुलासा किया था कि जिस तरह से दोनों ने रिलेशन को आगे बढ़ाने की कोशिश की थी, वैसा हो नहीं पाया।

साजिद खान और गौहर खान

eng_but_not_marry_sajid_khan.png

साजिद खान और गौहर खान ने साल 2003 में गुपचुप सगाई कर ली थी। कथित रूप से इस रिलेशन को सीक्रेट रखा गया। एक इंटरव्यू में साजिद ने बिना गौहर का नाम लिए कहा था,'साल 2003 में मैंने किसी से सगाई कर ली थी, जिनका नाम थोड़ा ही पॉपुलर है। ये संबंध चल नहीं पाया, तब मैं बुरा आदमी नहीं था। मैंने चीट नहीं किया। शायद वो बोर हो गई थी। साथ ही, मैं एकांतप्रिय व्यक्ति हूं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment