लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में आज सुबह भारत को बड़ी जीत हासिल हुई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त खेल खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से करारी मात दी। इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन की खूब पीट थपथपा रहे हैं। यही नहीं उनकी तुलना चक दे इंडिया के कोच कबीर खान से कर रहे हैं। आपको बता दें 'चक दे इंडिया' में कोच कबीर खान का रोल सुपरस्टार शाहरुख खान ने निभाया था। ये देखने के बाद शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए। किंग खान ने ट्वीट कर अपनी रिक्शन दिया है।
फैंस का रिएक्शन
भारतीय हॉकी टीम की जीत पर किए शाहरुख खान के ट्वीट को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। फैंस शाहरुख खान पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। यूजर्स शाहरुख खान के लिए लव यू लिख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने फिल्म चक दे इंडिया में कबीर खान की तस्वीरें को पोस्ट किया है।
'चक दे इंडिया' में निभाया था कोच की भूमिका
आपको बता दें साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान भारतीय हॉकी महिला टीम के कोच कबीर खान के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म सुपरहिट हुई थी। जल्द ही शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में नज़र आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss