काजोल ने बचाया शाहरुख़ ख़ान को, शूटिंग के दौरान हुआ मौत का सामना

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

New Delhi : शाहरुख़ ख़ान और काजोल दोनों की कैमिस्ट्री काफ़ी अच्छी है। दोनों ने कई सारी फ़िल्म एक साथ की है।जो की बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट साबित हुई है। पिछली बार दोनों एक साथ दिलवाले फ़िल्म में नज़र आए थे। इस फ़िल्म को करते समय एक पल ऐसा भी आया था। जिस समय शाहरुख़ की जान जा सकती थी। उस दौरान काजोल ने शाहरुख़ की जान बचायी थी।

काजोल ने बचाया था शाहरुख़ को

फ़िल्म ‘दिलवाले’ लोगों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आया था। इस फ़िल्म का एक पॉपुलर गाना है। ‘गेरुआ’ इस गाने की शूटिंग के दौरान ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख़ ख़ान पहाड़ से गिरते गिरते बच गए थे। आपको बता दें कि इस गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया में काफ़ी ज़्यादा छाया हुआ है। जिसमें दोनों सितारे काजोल और शाहरुख़ ख़ान गाने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ये चीज़ साफ़ दिख रही है कि गाने में काजोल और शाहरुख़ पहाड़ के किनारे झरने के पास शूटिंग कर रहे हैं। काजोल सामने खड़ी है। और शाहरुख़ ख़ान बाहें फैलाकर घुटने पर बैठे हुए हैं। शाहरुख़ ख़ान जैसे ही उठते हैं। उनका बैलेंस बिगड़ जाता है लेकिन काजोल उनका हाथ पकड़ लेती है। इस तरह काजोल ने शाहरुख़ को गिरते हुए बचा लेती है।

शाहरुख़ ने काजोल को धन्यवाद कहा

वीडियो में इस घटना के बारे में बात करते हुए शाहरुख़ ख़ान काजोल को बोलते हैं कि धन्यवाद काजोल तुम्हारे कारण आज मेरी जान बच गई है। मैं इसका आभारी रहूंगा। आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान और काजोल काफ़ी अच्छे दोस्त है।और काफ़ी पुराने दोस्त है। उन्होंने साथ में कई सारे फ़िल्में की हैं। उनकी कपलिंग लोगों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आती है। दोनों 1 दूसरे के साथ कई बार दिखे हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई सारी फ़िल्में भी की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment