Divine और Naezy ही नहीं मुंबई की गलियों के इन रैपर्स की मदद से बनी है 'गली बॅाय'...ऐसे हुई थी शूटिंग

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'Gully Boy' कल सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर Ranveer Singh और एक्ट्रेस Alia Bhatt मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म मुराद नाम के Rapper की कहानी है। जब से मूवी का नाम सामने आया है, हर किसी का कहना है कि यह फिल्म मुंबई के मशहूर रैपर्स डिवाइन और नैजी की कहानी पर आधारित है।

gully-boy

निर्देशक जोया अख्तर ने कहीं न कहीं इस फिल्म की कहानी को इन रैपर्स की कहानी के देखादेख बनाया है।

gully-boy-shooting

हालांकि जब इस बारे में डिवाइन से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के रैप गानों को बनाने के लिए डिवाइन और नैजी की मदद ली गई थी। उनकी मदद से गाने में एक बैटल वाला सीक्वेंस रखा गया। साथ ही फिल्म में कुछ डॅायलॅाग्स जोड़े गए। न केवल डिवाइन और नैजी, इस फिल्म को बनाने के लिए कई फेमस रैपर्स की मदद ली गई।

 

gully-boy-songs

क्या आप जानते हैं मुंबई में रैपिंग और हिप-हाप जैसे टैलेंट को लाने के पीछे कई लोगों का हाथ है। कई सालों तक छोटे कसबों के लोगों ने बड़े-बड़े रैपर्स की मदद से रैपिंग करना सीखा। साथ ही गानों के राइम बनाना सीखा। इसके बाद हर हफ्ते दादर, बांद्रा में बैटल्स ऑर्गेनाइज करवाई जानें लगी। साथ ही इंटरनेट की मदद से इन लोगों ने अपनी पहचान बनाई। कहा जा सकता है की हिप हॅाप और रैंपिग को बढ़ाने में मुंबई के कई मशहूर रैपर्स का हाथ है। यह फिल्म इन लोगों के टैलेंट को और बढा़एगी। कहा जा सकता है इस फिल्म के जरिए लोग उन्हें और करीब से जान पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment