लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। आइफा अवार्ड्स बॉलीवुड सितारों के लिए किसी ऑस्कर से कम नहीं होता। इस साल आइफा अवॉर्ड्स ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। जिसके खुशी में इस अवॉर्ड फंक्शन शो को लम्बे समय के बाद एक बार फिर मुंबई में आयोजित किया। आईफा अवॉर्ड के लिए आयोजन स्थल मुंबई के डोम एनएससीआई एसवीपी स्टोडियम को चुना गया था। IIFA Awards 2019 में कई स्टार्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया साथ ही सितारों से सजी इस शाम में ग्लैमर की चमक ने सबको दिवाना बना लिया।

राज़ी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड्स
IIFA Awards में इस साल जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह ने अपने नाम किया, तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को चुना गया। इसके साथ ही इस साल की बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी आलिया की फिल्म राज़ी को मिला।आलिया ने अवार्ड को लेते हुए अपने फैंस को थैंक्यू बोला। आलिया ने कहा, मैं जो कुछ भी हूं आज आप लोगों की वजह से हूं।

देखिए आइफा अवॉर्ड्स 2019 विनर लिस्ट
बेस्ट फिल्म - राज़ी, बेस्ट डायरेक्टर - श्रीराम राघवन (अंधाधुन), बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (राज़ी), बेस्ट एक्टर - रणवीर सिंह (पद्मावत), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - अदिति राव हैदरी (पद्मावत), बेस्ट डेब्यू एक्टर - इशान खट्टर (धड़क), बेस्ट सिंगर - हर्षदीप कौर, विभा सराफ (ऐ वतन, राज़ी), बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - सारा अली खान (केदारनाथ), बेस्ट सिंगर - अरिजित सिंह (ऐ वतन, राज़ी), बेस्ट लिरिक्स - अमिताभ भट्टाचार्य (धड़क)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss