लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। रोजाना इसके संक्रमणों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सभी देश अपने अपने स्थित पर इससे निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। कई देशों ने इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए काफी कड़े नियम बनाए हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और मौनी रॉय (Sonam Kapoor and Mouni Roy) ने लंदन में क्वॉरंटीन लॉ को तोड़ा (Break London's Quarantine Law) है। यह कानून तोडने पर मुकदमा चलाया जा सकता है या फाइन लगाया जा सकता है। खबरों के अनुसार दोनों ऐक्ट्रेस को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

अभिनेत्री सोनम कपूर और मौनी रॉय ने ब्रिटेन में 14 दिन के क्वॉरंटीन लॉ को तोड़ने और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने पर मुकदमा चलाया जा सकता है या 1000 यूरो का फाइन लगाया जा सकता है। सोनम ने सेंट्रल लंदन से वर्कआउट करते हुए और मौनी ने ब्रिटिश कैपिटल से एक कैफ से कॉफी पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यूके सरकार के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ब्रिटेन की यात्रा करने की योजना बना रहा है तो उसे 14 दिन क्वॉरंटीन पीरियड में रहना पड़ेगा। यह 8 जून से अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसे 1000 यूरो का फाइन या मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। यह नियम न सिर्फ बाहरी लोगों के लिए है बल्कि अन्य देशों से वापस लौट रहे ब्रिटिश नागरिकों के लिए भी लागू होता है।

भारत में कोरोना वायरस के चलते लगाए लॉकडाउन के दौरान सोनम कपूर देश में थीं। कुछ दिन ही पहले ही वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन पहुंची थीं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। मौनी रॉय बीते चार महीने से यूएई में अपने एक दोस्त के घर पर थीं और उन्होंने पूरा लॉकडाउन वहीं बिताया। चार दिन पहले ही वह लंदन पहुंची थीं। उन्होंने कहा है कि वह एक फिल्म शूटिंग के लिए आई है। इस प्रकार दोनो अभिनेत्रियों को वहां के कानून तोड़ा है। खबरों के अनुसार दोनों वहां की सरकार एक्शन ले सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss