लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

सुपरनैचुरल-हॉरर शो 'Tantra' के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर आई है। Juhi Parmar और Manish Goel का शो 'तंत्र' जल्द ही बंद होने जा रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस शो का अंतिम एपिसोड 5 अप्रेल को रिलीज किया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद इस शो के फैंस काफी निराश हैं।

खबरों के अनुसार, शो के शुरू होने के एक महीने बाद ही 'तंत्र' का स्क्रीनिंग टाइम रात 11 बजे से बदलकर रात 9.30 बजे कर दी गई थी। कलर्स ने अपने स्लॉट को प्राइम टाइम में बदलने का फैसला किया ताकि शो इंडियन टेलीविजन पर बना रहे। लेकिन शो को इसका फायदा नहीं मिला।

3 दिसंबर को शुरू हुए इस शो की रेटिंग लगातार कम रही और शो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। अंत में निर्माताों ने शो को बंद करने का फैसला किया। अब सीरियल का आखिरी एपिसोड 5 अप्रेल को प्रसारित होगा। जूही परमार और मनीष गोयल के अलावा शो में हितेन तेजवानी, रोहित खुराना, गौरी टोंक, सरगुन कौर लूथरा, कनन मल्होत्रा जैसे लोकप्रिय सितारे भी हैं। शो को स्वास्तिक प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss